PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सांसद सुशील रिंकू ने बस्ती दानिशमंदा में करवाया मेला, मास्टर सलीम व बलराज ने बांधा समां,

prakash-parv-of-shri-guru-ravidas-ji-mp-sushil-rinku-organized-a-fair-in-danishmanda-basti-master-salim-and-balraj-organized-the-event

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश पर्व पर चुंगी नंबर 9, बस्ती दानिशमंदा में मेला करवाया गया, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में संगत ने हाजिरी लगवाई। लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रख्यात गायक मास्टर सलीम व बलराज ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से समां बांधा।

.

.

सांसद ने परिवार समेत श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर इस कार्यक्रम में हाजिरी लगवाई और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही व्यवहारिक हैं, जितनी पहले थीं। उन्होंने बताया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समूची मानवता अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। सांसद ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज में बराबरी और आपसी भाईचारे के लिए अपनी बाणी के जरिए महान संदेश दिया, जिसे अपनाकर एक खुशहाल समाज का सृजन किया जा सकता है।

.

prakash-parv-of-shri-guru-ravidas-ji-mp-sushil-rinku-organized-a-fair-in-danishmanda-basti-master-salim-and-balraj-organized-the-event

.

इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में संगत ने इस मेले में पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद रिंकू ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी आज भी पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रही है जिसमें भाईचारे व आपसी सद्भावना की संदेश शामिल है। इससे पहले सांसद ने अपनी पत्नी डॉ. सुनीता रिंकू के साथ श्री गुरु रविदास धाम पहुंचकर शीश नवाया, साथ ही जिले भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शोभायात्रा में हाजिरी लगवाई।

.

.

इस मौके पर चेयरपर्सन पंजाब कंटेनर व वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन राजविंदर कौर थियारा, विधायक रमन अरोड़ा, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड अमृतपाल सिंह, हलका कैंट इंचार्ज ओलंपियन सुरिंदर सोढ़ी, अश्विनी अग्रवाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे। इसके अलावा समूह टीम गुरु रविदास मंदिर व स्त्री सभा ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

.

.