PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

IPS अधिकारी अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए DGP, संभाला पदभार,

ips-officer-atul-verma-appointed-the-new-dgp-of-himachal-pardesh-govt-issued-notification

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी डाॅ. अतुल वर्मा को हिमाचल प्रदेश पुलिस का नया महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद बुधवार को प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। डॉ. वर्मा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू के डीजीपी रहते वह सीआईडी के प्रमुख रहे हैं। दोपहर बाद डाॅ. वर्मा ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला।

.

.

इस दौरान अन्य वष्ठि अधिकारी भी मौजूद रहे। दो माह पूर्व ही प्रदेश सरकार ने उन्हें सीआईडी प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी थी। डॉ. वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान जब कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी तो सरकार के खुफिया तंत्र पर कई सवाल उठे थे।

.

.

.

इसके बाद सरकार ने उन्हें सीआईडी प्रमुख का जिम्मा सौंपा था। संजय कुंडू के डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होने से एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग से नया डीजीपी नियुक्त करने की अनुमति मांगी थी। बाकायदा इसे लेकर तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल बनाया गया था। इनमें डॉ. वर्मा के अलावा 1989 बैच के आईपीएस डीजी (जेल) एसआर ओझा और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वर्ष 1990 बैच के श्याम भगत नेगी का नाम शामिल था। ये दोनों अधिकारी वरिष्ठता के लिहाज से डॉ. वर्मा से वरिष्ठ हैं।

.

.

.