PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

बड़ी ख़बर : सेशन जज के काम में बाधा डालना पड़ा CIA इंचार्ज को भारी, 3 को किया सस्पेंड,

haryana-panipat-three-suspended-including-cia-two-incharge-panipat-punjab-and-haryana-high-court-session-judge

.

PTB Big न्यूज़ पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले की CIA-2 पुलिस टीम पर बड़ी गाज गिरी है। दरअसल, हाईकोर्ट में विचाराधीन एक मामले में जिला सेशन जज सीआइए टू में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्हें गेट के बाहर काफी देर इंतजार करवाया। गेट खोलने में देरी होने की शिकायत सेशन जज ने हाईकोर्ट व जिला पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एसपी ने सीआईए-टू के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ, मुंशी प्रवीण और SI जयवीर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही तीनों को लाइन में भेज दिया गया है।

.

.

वहीं, CIA के संतरी SPO को नौकरी से हटा दिया गया है। इतना ही नहीं, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अपनी ही खामी छिपाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने दर्ज मुकदमे को ऑनलाइन नहीं किया। FIR को छिपा लिया गया है। मामले की विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। SP ने फिलहाल एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संदीप सिंह को सीआईए-टू का प्रभार सौंपा है।

.

.

मामले के अनुसार जिला सेशन जज सुदेश कुमार ने हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले में 4 मई को सीआईए-टू थाना का औचक निरीक्षण किया था। हाईकोर्ट ने 2022 में चल रहे एक मामले में वास्तविक स्थिति मांगी थी। वे सरकारी गाड़ी में सीआईए-टू थाना पहुंचे थे। यहां काफी देर तक उनको गेट पर ही रोके रखा गया। गेट पर तैनात संतरी ने इंचार्ज के आदेशानुसार गेट खोलने में काफी देरी की। जिला जज इस पर नाराज हो गए। उन्होंने हाईकोर्ट में थाना के गेट खोलने में देरी की रिपोर्ट दी। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।

.

.

डीएसपी संदीप सिंह ने इस मामले में औद्योगिक थाना सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आईपीसी की धारा 188, 353, 341 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में थाने में उस समय तैनात संतरी का नाम दिया गया है। पुलिस ने 34 आईपीसी की धारा भी लगाई है। इसमें अन्य पुलिसकर्मियों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है। थाना पुलिस ने 12 मई को मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ, मुंशी प्रवीण और सब इंस्पेक्टर जयवीर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। संतरी के रूप में गेट पर तैनात एसपीओ को नौकरी से हटा दिया है।

.

.

.