buses will run on inter state routes from july 1 the requirement of e covid pass is also over restrictions removed from marriage ceremony Himachal Pardesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : आज शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई / बैठक में एक जुलाई से वॉल्वो बसों सहित सभी अन्तरराज्यीय बसों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने और ई-पास को समाप्त करने का निर्णय लिया गया /
. .सभी सरकारी कार्यालय एक जुलाई से शत-प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य करना आरम्भ करेंगे / बैठक में सभी दुकानों को प्रात: 9 बजे से सांय 8 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया जबकि रेस्टोरेंट्स को रात्रि 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति होगी / इन्डोर सामाजिक समारोह में इन्डोर क्षमता का 50 प्रतिशत, अधिकतम 50 लोग, जबकि खुले में आयोजित होने वाले समारोह में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी /
..
प्रदेश में एक जुलाई से शक्तिपीठों समेत अन्य मंदिर खोल दिए जाएंगे, लेकिन सामूहिक आयोजनों पर रोक रहेगी / मंदिरों में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, बाहर से ही लोग दर्शन कर सकेंगे / मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला के बद्दी में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो का नया पुलिस थाना स्थापित करने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 14 पद सृजित कर उन्हें भरने की मंजूरी प्रदान की /
. .मंत्रिमण्डल ने 12वीं कक्षा के थ्योरी अंकों की गणना करने के लिए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को 10 प्रतिशत, ग्याहवीं कक्षा के परिणाम को 15 प्रतिशत और प्रथम व द्वितीय टर्म एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं को 55 प्रतिशत का महत्त्व (वेटेज) देने के साथ-साथ अंग्रेजी विषय के परिणाम को 5 प्रतिशत का महत्त्व देने और आंतरिक मूल्यांकन को 15 प्रतिशत महत्त्व देने के आधार पर फार्मूला अनुमोदित किया / 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
buses will run on inter state routes from july 1 the requirement of e covid pass is also over restrictions removed from marriage ceremony Himachal Pardesh


































