.
Vasal Educational Group Chairman Sanjeev Kumar Vasal conferred with the Bhartiya Mahanatam Vikas Puraskar Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : गत दिनों मुंबई के होटल ताज लैंडम एंड में “एशिया वन इंडियाज ग्रेटेस्ट ब्रैंड एंड लीडर अवार्ड 2018-19 द्वारा 72वें प्राइड आफ नेशन्ज” प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया / इस समारोह में शिक्षा जगत में अग्रणी संस्था वासल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी की भारतीय महानतम विकास पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया / यह पुरस्कार कांसुल जनरल ऑफ मलेशिया, जैनल अजनल नाद्जीर द्वारा दिया गया / / इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री राम दास अठावले जी विशेष रूप से उपस्थित थे /
..
वासल एजुकेशनल ग्रुप उन्नति के शिखर की तरफ बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू रहा है / श्री संजीव वासल शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है / उनके अनुसार स्कूलों में किताबी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का संचार करते हुए छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए ताकि वह सफल तथा सजग नागरिक बन सकें /

इस दौरान चेयरमैन श्री संजीव वासल जी ने बताया कि वासल एजुकेशनल ग्रुप के अधीन कई स्कूल सफलता पूर्वक चल रहे हैं तथा हमारा लक्ष्य अपने छात्रों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पायदान देकर उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाना है / कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा, जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर तथा आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर के छात्रों ने राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं /
..
इस स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में एवं राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर खास पहचान बनाई है / इसके इलावा श्री संजीव वासल जी के आईलीग एजुकेशन के द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा, आईवी वर्ल्ड प्ले स्कूल जालंधर तथा आईवी किंडरस एजुकेशन फगवाड़ा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं / इस अवसर पर वासल एजुकेशन ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, वाईस प्रेजिडेंट डॉ. राज कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल, सीईओ राघव वासल, ने बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Vasal Educational Group Chairman Sanjeev Kumar Vasal conferred with the Bhartiya Mahanatam Vikas Puraskar Jalandhar


































