PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा इंतकाल सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन पटवारी काबू

VIGILANCE BUREAU NABS PATWARI FOR FORGING MUTATION DOCUMENTS

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा साल 2016 में 2500 रुपए रिश्वत लेने और इंतकाल की जमाबन्दी सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन सेवामुक्त पटवारी को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त पटवारी की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है, जो फाजिल्का जिले के राजस्व हलका सिटी जलालाबाद, ज़िला फाजिल्का में तैनात था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेवामुक्त पटवारी इकबाल सिंह को राजेश कुमार निवासी पंजे के उताड़, ज़िला फ़िरोज़पुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि

पटवारी इकबाल सिंह ने 4 मरले के प्लॉट, जिसकी उस (शिकायतकर्ता) ने अपनी माता कृपा रानी से ट्रांसफर डीड के द्वारा रजिस्टरी करवाई थी, का इंतकाल दर्ज करवाने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत ली थी। जब शिकायतकर्ता ने उक्त प्लॉट पर एक बैंक से कर्ज़ लेने के लिए जमाबन्दी की कॉपी दी तो उसे बैंक अधिकारियों से पता लगा कि प्लॉट के दस्तावेज़ जाली हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने यह दस्तावेज़ मोहाली स्थित फोरेंसिक साईंस लैबारटरी में पड़ताल के लिए भेजे तो पता लगा कि उक्त पटवारी ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार को जाली ‘नकल दस्तावेज़’ जारी किये थे।इस सम्बन्धी उक्त पटवारी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Latest News