PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी बने विजय कुमार जंजुआ, पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB और इग्नू नई दिल्ली से की है MBA,

Vijay kumar janjua vk janjua appointed new chief secretary punjab cm bhagwant mann aap government PTB Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के नए चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ आज कुर्सी संभालेंगे। उन्हें मंगलवार को नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मंगलवार रात को अचानक अनिरुद्ध तिवारी को इस कुर्सी से हटा दिया। पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ 1989 बैच के IAS अफसर हैं।

इस वक्त वह जेल और इलेक्शन के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी थे। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से B-Tech की है। एक साल उन्होंने मोहाली स्थित सेमी कंडक्टर कांप्लैक्स(SCL) में काम किया। फिर स्पेस एजेंसियों के लिए कंप्यूटर चिप्स डिजाइन करने वाले भारत सरकार के एंटरप्राइजेज में भी काम किया। वह केंद्र सरकार में भारतीय दूरसंचार सेवा में भी बतौर इंजीनियर काम कर चुके हैं।

वीके जंजुआ 1988 में पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में चुने गए थे। इसके बाद 1989 में उनका सेलेक्शन इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) के लिए हुआ। 12वां रैंक आने के बाद उन्होंने पंजाब कैडर चुना। नौकरी के दौरान भी वह पढ़ते रहे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB और इग्नू नई दिल्ली से MBA की। इस दौरान अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल डेवलपमेंट पॉलिसी पर MA किया।

वीके जंजुआ ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर रहते NIC की मदद से प्रिज्म सॉफ्टवेयर तैयार कराया था। जिसके बाद पंजाब में पहली बार प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने श्रम कानूनों में संशोधन में भी भूमिका निभाई। रेवेन्यू विभाग में वित्त कमिश्नर रहते हुए 15 दिनों में 2.2 करोड़ गिरदावरी एंट्री डिजिटल कराई।