.
wall collapses on laborers sleeping in ambala five people including three children died Ambala Cantt Haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ अंबाला : हरियाणा के अंबाला कैंट से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां देर रात बड़ा हादसा हो गया / यहां दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई / पुलिस के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर मजदूर (कूड़ा बीनने वाले) हैं / मृतकों में 43 साल के तस्लीम, 22 साल के बाला स्वामी, 12 वर्षीय अमित, 7 वर्षीय सुजीत और 5 वर्षीय बाबू शामिल है / पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, सभी सो रहे थे, तभी दीवार गिर गई /
..
पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग पास की पुरानी दीवार के पास स्थित झुग्गियों में रहते थे / हादसे के वक्त ये सभी मजदूर अपने बच्चों के साथ सो रहे थे, तभी अचानक उनके ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई / जानकारी के मुताबिक जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लंबे समय से नाले पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है /
..
इस घटना के बाद नाले की खुदाई भी की गई है / यहीं पर किंग पैलेस भी लगता है / इसी किंग पैलेस की दीवारों में नाले के पाने का रिसाव हो रहा था, जिससे यह दीवारें कमजोर हो चुकी थी और उनमें दरारें आई हुई थी / इसी कारण यह दीवार गिर गई /
.
सूचना प्राप्त होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा / पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है / पुलिस के साथ दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे / इस हादसे में एक बच्ची और उसकी मां भी घायल हुए हैं / इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
wall collapses on laborers sleeping in ambala five people including three children died Ambala Cantt Haryana




































