.
Isro scientist killed by gay sex partner who blackmailed him for money Hyderabad India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हैदराबाद : तीन दिन पहले हुई इसरो वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है / हैदराबाद के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) के वैज्ञानिक की हत्या ‘गे सेक्स’ के बाद पैसे ना देने को लेकर विवाद के बाद हुई थी / इस मामले में पुलिस ने एक लैब तकनीशियन को गिरफ्तार किया है /
..
पुलिस ने बताया है कि एक अक्टूबर को 56 साल के एस. सुरेश कुमार को अपने ही अपार्टमेंट में मृत पाया गया था और उनके सिर पर चोट के निशान थे / वह एनआरएससी में तकनीकी विशेषज्ञ थे / सुरेश कुमार परिवार से दूर यहां अकेले रह रहे थे / पुलिस आयुक्त अंजनि कुमार ने बताया है कि सुरेश कुमार के अकेलेपन से आरोपी लैब तकनीशियन रक्त नमूने लेने के नाम पर उनके करीब हो गया था / उसने अपनी अप्राकृतिक यौनेच्छा की पूर्ति के लिए उनके अकेलेनपन का फायदा उठाया और उसके बदले में उसने पैसे की उम्मीद पाल ली /
. .आयुक्त अंजनि कुमार के मुताबिक, जब उसे पैसे नहीं मिले तब उसने वैज्ञानिक सुरेश कुमार को मारने की साजिश रच डाली / वह 30 सितंबर को उनके फ्लैट पर गया / जिसके बाद उसने पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर सिर पर चाकू से हमला कर दिया / पुलिस के मुताबिक, चेन्नई में रह रही कुमार की पत्नी ने जब पति के अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे अपने रिश्तेदार से कहा कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे हैं तो उन्होंने जाकर देखा / उन्हें दरवाजा बाहर से बंद नजर आया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Isro scientist killed by gay sex partner who blackmailed him for money Hyderabad India


































