PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, फैली सनसनी, जाने बड़ी वजह,

yogesh goyal former chairman municipal improvement trust committed suicide in moga

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है उन्होंने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

शहर के प्रमुख आर्बिट सिनेमा व होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी है, इस पर अभी कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बता दें कि, योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे हैं बल्कि वह डीएम कालेज, बीएड कालेज समेत आर्य समाज से जुड़ी पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर रहे हैं। शनिवार सुबह जैसे ही योगेश की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। योगेश गोयल जिंदादिल इंसान थे और सबके साथ आत्मीयता के रूप में बात करते थे।

गौरतलब है कि, अकाली दल जिस समय राज्य की सत्ता पर काबिज था और दिग्गज नेता जत्थेदार तोता सिंह की मोगा ही नहीं बल्कि हर जगह तूती बोलती थी उस समय योगेश उनके बेहद करीबी थे। इसीलिए भाजपा कोटे की सीट कटकर जत्थेदार तोता सिंह ने उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था। ऐसे में योगेश गोयल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है। फिलहाल मामले में जांच में पुलिस जुट गई है।

Latest News