PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में रद्द हुई कई उम्मीदवारों की दावेदारी, जाँच के बाद 107 उम्मीदवार उतरेंगे चुनाव मैदान में,

107 Candidates Left in Fray After Scrutiny on Wednesday Candidates Can Withdraw Their Paper By 3pm of February 4-DC Ghanshyam Thori Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : इस महीने 20 फरवरी को ज़िले के सभी 9 विधान सभा हलकों में होने जा रहे चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की पड़ताल के बाद 107 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए है। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी ने इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि फिल्लौर हलके से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर केंद्रीय, जालंधर उत्तरी, जालंधर छावनी और आदमपुर विधान सभा हलके में क्रमवार 13, 14, 9, 13, 8, 12, 12 और 10 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें से कुल 31 उम्मीदवारों की तरफ से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर कागज़ दाख़िल किये हैं जबकि 76 अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।

डिप्टी कमिशनर ने बताया कि 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है और नामांकन की वापसी उपरांत योग्य उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि मतदान 20 फरवरी, 2020 को पड़ेंगा, जबकि गिनती 10 मार्च को होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारर्दशी चुनाव को यकीनी बनाने के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये जा चुके हैं और सभी आधिकारियों को सम्बन्धित सभी काम चुनाव कमिशन की तरफ से जारी आदेशों अनुसार करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।