PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, मासूम निकाल रहा था अलमारी से कपड़े, अचानक अलमारी में पड़ी पिस्तौल जमीन पर गिरी, चली गोली, मासूम की गई जान,

12-year-old-boy-dies-in-dmc-ludhiana-after-being-shot-in-the-head-firozpur

.

.

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में गोली लगने से घायल हुए 12 साल का मासूम करीवम मल्होत्रा की आज यानि मंगलवार को मौत हो गई। मासूम को बचाने के लिए चिकित्सकों की लाख कोशिशें की लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को उसे गोली लगी थी और गोली सिर में फंस गई थी। घटना के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,  जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि बच्चे की हालत क्रिटिकल है

.

.

और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना फिरोजपुर की रोज एवेन्यू कॉलोनी की है। परिजनों के मुताबिक करीवम मल्होत्रा (12) स्कूल से आकर अलमारी से कपड़े निकाल रहा था। वहीं पर खड़ा कपड़े बदल रहा था तभी अलमारी में पड़ी पिस्तौल अचानक जमीन पर गिर गई और गोली चल गई। गोली बच्चे के सिर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बच्चे को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

.

डाक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल रखी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल गई। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

.

.