PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सब जूनियर हॉकी, मनमीत सिंह राय पंजाब टीम की करेंगे कप्तानी,

12th Hockey India National Sub Junior Hockey Manmeet Singh Rai will captain the Punjab team Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब खेल संस्थान, मोहाली के मनमीत सिंह राय 4 मई से गोवा में शुरू होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सब जूनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे।

हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हॉकी संगठन, हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 4 से 15 मई तक गोवा में अयोजित होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सब जूनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम का नेतृत्व पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, मोहाली के मनमीत सिंह राय करेंगे तथा ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी अकादमी जालंधर के राजन सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।

ओलंपियन शम्मी के मुताबिक पंजाब हॉकी टीम में क्रमश: प्रीतिंदर सिंह, जपनीत सिंह, सुखमनप्रीत सिंह और राजन सिंह, सतपाल सिंह, हरमोलबीर सिंह, मनमीत सिंह राय, हरप्रीत सिंह, करण, प्रीतपाल सिंह, उत्कर्ष, प्रभजोत सिंह, लवनूर सिंह, प्रभदीप सिंह, रोहन भूषण, मनप्रीत सिंह, बुलंदबीर सिंह, अरमानजोत सिंह और हरजस सिंह को शामिल किया गया है जबकि मनमोहन सिंह और विशालजीत सिंह क्रमशः पंजाब टीम के कोच और मैनेजर होंगे।