PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन बच्चों समेत अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लापता,

17 dead over 100 missing after heavy rain in andhra pradesh

PTB Big News आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाके रखी है / जानकारी के मुताबकि, भारी बारिश के चलते अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं / पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से यहां का बुरा हाल है / कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है /देर रात भारी बारिश के कारण अनंतपुर जिले के कादरी इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई /

इमारत के मलबे में अब भी चार से ज्यादा लोग फंसे हैं / रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है अंचल निरीक्षक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी / तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है / कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है / घाट रोड और तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद कर दिए गए हैं / स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है/

बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है / रायलसीमा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है / राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले प्रभावित हुए हैं / बता दें कि गुरुवार से बारिश थमी नहीं है और चेयुरु नदी उफान पर है / इसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है /