.
.
.
.
.
.
.
.
.
2 Batches of KMV College Jalandhar Foundation Programme Conclude
वैल्यू एडिड फाउंडेशन प्रोग्राम की शुरुआत करने वाला बना पहला कॉलेज, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस कालेज, जालन्धर की ओर से विद्यालय में कॉमर्स, सोशल साईंस, साईंस एवं अन्य सभी विषयों के फस्ट समैस्टर अंडर ग्रैजुएट के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया /
उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन प्रोग्राम के.एम.वी. का एक रचनात्मक प्रयास है जिसे विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों की बौद्धिक नींव को सुदृढ़ करने और स्कूल तथा कॉलेज के बीच के अन्तराल को पारने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है / के.एम.वी. के द्वारा मौलिक प्रयास के रूप में तैयार किए गए इस प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मानवता के बौद्धिक विकास यात्रा में अवगत कराना है ताकि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक होने के नाते इस महान् और बहुमूल्य विरासत को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें /
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इस कार्यक्रम में प्राचार्या जी ने विद्यार्थियों को दो सैशन में संबोधित करते हुए उन्हें मानव जाति के उद्भव से लेकर प्राचीन काल में मानव सभ्यता के विकास के विविध पड़ावों तथा मध्यकाल से होते हुए आधुनिक युग तक मानव संतति द्वारा ज्ञान के विविध क्षेत्रों में किए गए विकास तथा अनेक उपलब्धियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी /
इस कार्यक्रम के विविध सत्रों के लिए 9 प्राध्यापकों की टीम के द्वारा प्राचार्या महोदया के नेतृत्व में मानव सभ्यता तथा समाज के विकास के विभिन्न चरणों पर आधारित प्रभावशाली पावर प्वाइंट प्रिजैंटेशन्स तैयार की गई हैं / इस कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को संबोधित किया / ज्ञान के विविध क्षेत्रों से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को देते हुए उनके ज्ञान के दायरे को विस्तृत किया गया /
इस प्रोग्राम के दौरान व्याख्यान सत्रों में विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली संबोधनों को ध्यान से सुना और सत्र के पश्चात् चर्चा-परिचर्चा में भी उत्साह से भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं से संबन्धित प्रश्न भी प्राध्यापकों से पूछे / गौर हो कि वर्ष 2००9 से शुरु किया गया फाउंडेशन प्रोग्राम इस साल से आटोनॉमी स्टेटस के अंतर्गत वैल्यू एडिड प्रोग्रामस् में जोड़ा गया है जिसे फस्ट समैस्टर की छात्राओं के लिए आयोजित किया जाता है /
इस प्रोग्राम में बताए गए विभिन्न विषयों के आधार पर परीक्षा ली जाती है और इस परीक्षा के अंकों को छात्राओं को दी जाने वाली इंटरनल असैस्मैंट के तौर पर एवं इस प्रोग्राम को मार्कस शीट में ग्रेड के तौर पर भी जोड़ा जाता है / इस प्रोग्राम में प्रस्तुत किए जाने वाली सभी विषय सामग्री को एक पुस्तक के तौर पर भी प्रकाशित किया गया है /
प्राचार्या महोदया ने इस कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए फाउंडेशन प्रोग्राम की संयोजिका डॉ. विनोद कालरा एवं डॉ. गुरजोत कौर को मुबारकबाद दी और इस प्रोग्राम में सहभागिता करने वाले अन्य प्राध्यापकों श्रीमती सीमा जैन, डॉ मधुमीत, श्रीमति शालिनी, श्रीमती अमरप्रीत खुराना, डॉ मोनिका तथा श्रीमती आशिमा साहनी को उनके द्वारा किए प्रयासों की सराहना की / उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम छात्राओं की संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
2 Batches of KMV College Jalandhar Foundation Programme Conclude




































