PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

2015 बैच की IPS अधिकारी रवजोत ग्रेवाल होंगी तरनतारन जिले की पहली महिला SSP

2015-batch-ips-officer-ravjot-grewal-will-be-the-first-woman-ssp-of-tarn-taran-district

PTB Big न्यूज़ जालंधर / तरनतारन : पंजाब सरकार ने आज यानि गुरुवार को आदेश जारी करके तरनतारन जिले के SSP दीपक पारिक का तबादला कर दिया है। अब वह मोहाली में बतौर एसएसओसी के AIG के तौर पर सेवाएं देंगे। वहीं 2015 बैच की IPS अधिकारी रवजोत कौर ग्रेवाल जोकि सबसे पहले जालंधर के बाद पंजाब के अलग-अलग जिलों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं अब तरनतारन जिले के एसएसपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।

.

वह यहां पहिली महिला SSP होंगी। पंजाब के शाही शहर पटियाला से संबंधित रवजोत कौर ग्रेवाल एक डैंटल सर्जन थीं। जिन्होंने IPS की परीक्षा में 47वां रैंक प्राप्त किया था। उनके पति नवनीत सिंह बैंस भी IPS अधिकारी हैं वह भी जालंधर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मतलब कि पत्नी-पत्नी दोनों पंजाब केडर में IPS के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

.

.

.

इससे पहले रवजोत कौर ग्रेवाल ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टीगेशन व विजीलेंस ब्यूरो में सेवाएं दे रही थीं। वह श्री फतेहगढ़ साहिब जिले में भी बतौर SSP तैनात रह चुकी हैं। छोटे साहिबजादों के शहीदी समारोह तौर वह श्रद्धा-भावना से बिना किसी सुरक्षा नंगे पांव पैदल ही गुरुद्वारा साहिब तक पहुंचकर नतमस्तक होती रही हैं। तेज-तरार IPS अधिकारियों की कतार में उनका नाम आता है। SSP ग्रेवाल समाज सेवी के तौर पर भी जानी जाती हैं।

.

अप्रैल 2024 में उनकी चार वर्षीय बेटी का देहांत हो गया था। यह सदमा उनके परिवार के लिए कभी भुलने वाला नहीं। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजीलेंस की कार्रवाई से लेकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 36 बमों बाबत दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई से लेकर पूछताछ परिकरण में रवजोत कौर ग्रेवाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

.

.

पंजाब सरकार के करीबी IPS अधिकारियों में उनका नाम जाना जाता है। वहीं मीडिया के बंधुओं से बातचीत के दौरान SSP रावजोत ग्रेवाल ने कहा कि गुरु नगरी तरनतारन की सेवा का जो अवसर उनको मिला है, उसे वह बखूबी रूप से निभाएंगी। वहीं जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने से लेकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को कामयाब बनाने में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।