PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अमर नगर में 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली / वह पिता से बाहर घूमने जाने की जिद कर रही थी / पिता ने उसे कह दिया कि अभी रुपए नहीं हैं, वो बाद में चली जाए / इससे वह गुस्से में आ गई और कमरे में तेज आवाज में गाने लगाकर पंखे पर फंदा लगाकर लटक गई / इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है / बेटी की खुदकुशी से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है /
. .पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि वह गुरु रविदास चौक पर पान-बीड़ी का खोखा लगाते हैं / उनकी बेटी मुस्कान ने उन्हें कहा कि वह घूमने जाना चाहती है / उन्होंने बेटी को कहा कि अभी उनके पास रुपए नहीं हैं / इसलिए वो बाद में घूमने चली जाए / वह देवी तलाब मंदिर जाना चाहती थी / इसके बाद वो काम पर चले गए और पीछे से कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया / उनके 2 बेटे व यही एक बेटी थी /
..
मृतका के भाई हर्षित ने बताया कि बहन मुस्कान काफी गुस्से वाली थी / कोरोना की वजह से पिता का काम मंदा चल रहा था / जब पिता ने उसकी घूमने जाने की बात पर रुपए न होने की बात कही तो वो गुस्से में आ गई / उसने कहा कि रात 12 बजे तक दुकान पर बैठे रहते हो तो रुपए किसके लिए कमाते हो / पिता मुझ पर रुपए नहीं लगाते / इसके बाद वो कमरे में चली गई /
. .हर्षित ने बताया कि मुस्कान ने दरवाजा बंद करने के बाद उसने ऊंची आवाज में गाने चला दिए और फिर फंदा लगा लिया / वह घर से बाहर खाने का सामान लेने के लिए गया था / उसे लाने के बाद उसने मुस्कान के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला / इसके बाद वह दरवाजे को धक्का मारकर अंदर गया तो बहन मुस्कान पंखे में फंदा लगाकर लटक रही थी / फिहलाल इस सनसनीखेज घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आगे की करवाई में जुट गए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































