PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से साइट इंजीनियर समेत 3 की मौत,

3 persons die while cleaning sewer line in panipat

PTB Shocking News पानीपत : हरियाणा के पानीपत की टीडीआई सिटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है / दरअसल सीवर की सफाई करने उतरे दो सफाई कर्मचारी समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई / वहीं, तीनों कर्मचारियों की मौत एक-दूसरे को बचाने के चक्‍कर में हुई है / वहीं, पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है /

.

.

इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘उन्हें सूचना मिली थी कि सीवर में ब्लॉकेज हो रखी थी जिसकी सफाई करने के लिए एक कर्मचारी नीचे गया था / जब वह काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो दूसरा कर्मचारी नीचे सीवर में उतर गया / इसके बाद वो भी बाहर वापस नहीं लौटा / यही नहीं, जब दोनों कर्मचारी वापस नहीं आए तो तीसरा कर्मचारी सीवर में उतर गया /

.

इसके बाद वह भी बाहर नहीं आया इसके बाद सीवर की सेफ्टी बेल्ट से तीनों को बाहर निकाला गया / वहीं, तीनों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया / मरने वाले सीवर कर्मचारियों के नाम सलमान और जाहिद हैं / वहीं सुमित मिटान साइट इंजीनियर का काम देख रहा था / यही नहीं, उसकी अगले महीने शादी थी / वह बड़ौली का रहने वाला था / सुमित बीटेक करने के बाद इस काम पर लगा था / जबकि वह अपने तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था /

.

.

चांदनी बाग थाने के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि टीडीआई सिटी में केतन नाम की कंपनी ने साफ सफाई का ठेका ले रखा है / उसी को लेकर यह कर्मचारी सफाई करने के लिए बन्द पड़े सीवर में नीचे उतरे थे, जहां एक के बाद एक तीनों वापस नहीं लौटे तो सीवर तोड़कर सेफ्टी बेल्ट से तीनों को बाहर निकाला गया / इसके बाद अस्‍पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया /

.

एसएचओ ने बताया पूरे मामले को लेकर जांच चल रही है और तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है / इसके अलावा एसएचओ ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी / जबकि एक कर्मचारी के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई करने की मांग की है /

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें