4 farmer leaders gang rape on Tikari border with girl involved in peasant movement Police registered an FIR on 6
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली / बहादुरगढ़ : हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भाग लेने आई पश्चिम बंगाल की एक लड़की के साथ रेप होने का मामला दर्ज किया है / इस लड़की की पिछले दिनों ही कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी / लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी के साथ चार लोगों ने रेप किया है / लड़की के पिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है /
. .IPC की धारा 365, 342, 354, 376 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है / पुलिस ने सभी आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ अपहरण, ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाने और धमकी देने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है / पुलिस ने फिलहाल चार किसान नेता और दो आंदोलन से जुड़ी महिला वॉलंटियर को भी आरोपी बनाया है / इस मामले को लेकर किसान नेता लगातार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
.आपको बता दें कि लड़की के साथ कुछ गलत होने को लेकर कई दिनों से मामला गर्म था / लड़की की 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी / मौत से तकरीबन चार दिन पहले लड़की को शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था / अब लड़की के पिता की शिकायत पर टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के लिए सोशल आर्मी चलाने वाले अनूप और अनिल मलिक समेत कुल 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है /
.
यह भी बताया जा रहा है कि लड़की 11 अप्रैल को आरोपियों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी / दिल्ली से टिकरी बॉर्डर पर आरोपियों के साथ ही पहुंची थीं / लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में काफी सक्रिय रहते थे / अनिल मालिक, अनूप सिंह, अंकुश सांगवान, जगदीश बराड़, कविता आर्य और योगिता सुहाग पर मामला दर्ज हुआ है /
.पिछले कई दिनों से कई संगठनों के नेताओं के द्वारा इस मामले को जोर-शोर से उठाया जा रहा था / शनिवार को ही टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की मीटिंग हुई थी / मामले की जांच के लिए डीएसपी की अगुवाई में तीन इंस्पेक्टर और साइबर सेल को मिलाकर एक एसआईटी का गठन किया गया है / शहर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी /
.ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ दुष्कर्म का मामला तो दर्ज हो गया है तो दूसरी तरफ युवती के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है / ऐसे में पुलिस के लिए यह चुनौती होगी कि वह रेप के आरोप को साबित करे / बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मेडिकल भी नहीं किया जाता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
4 farmer leaders gang rape on Tikari border with girl involved in peasant movement Police registered an FIR on 6


































