PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की विभिन्न स्ट्रीम्स की कुल 46 छात्राओं का चयन ‘द नॉलेज अकादमी’ में प्लेसमेंट के लिए किया गया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने हर्षोल्लास के साथ बताया कि विभिन्न स्ट्रीम्स की अंतिम वर्ष की कुल 46 छात्राओं को ‘द नॉलेज अकादमी’ में चयनित किया गया है। यह चयन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान हुआ।
उन्होंने बताया कि यह एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका हैड आफिस यू.के. में है। । उन्होंने कॉलेज के प्लेसमेंट ऑफिसर श्री जगजीत भाटिया को बधाई दी। श्री जगजीत भाटिया ने कहा कि कालेज का प्लेसमेंट सैल कालेज की छात्राओं की प्लेसमेंट के लिए तत्पर रहता है। समय-समय पर कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती है ताकि छात्राओं की प्लेसमेंट को सरल बनाया जा सके। इस अवसर पर श्रीमती शैफाली कश्यप भी उपस्थित थी।






























