जिलाधीश ने कहा प्रशासन इन स्कीमों का लाभ बेघर लोगों तक पहुँचाने के लिए वचनबद्ध,
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िला जालंधर के 559 गाँवों में 5-5 मरले के प्लाटों की अलाटमैंट के लिए 4694 लाभपातरियों की पहचान की गई है, जिनकी अर्ज़ियाँ ज़िला स्तरीय समिति की तरफ से स्वीकृत कर ली गई हैं /
जिलाधीश ने आगे बताया कि प्रशासन की तरफ से 559 गाँवों में सरकारी ज़मीनों की पहचान की गई है, जोकि इन सभी योग्य लाभपातरियों को अलाट की जायेगी / उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की तरफ से इस स्कीम का लाभ जरूरतमंद और बेघरे लोगों तक पहुँचाने के लिए अपने प्रयासों में ओर तेज़ी लाई गई है / उन्होंने आगे कहा कि तस्दीक करने की प्रक्रिया आधिकारियों की तरफ से पहले ही फास्ट ट्रैक मोड पर पूरी की जा चूकी है /
इस स्कीम को राज्य सरकार की अहम पहलकदमी करार देते हुए जिलाधीश ने कहा कि प्रशासन इस स्कीम के अंतर्गत लाभपातरियों को सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है और अलाटमैंट की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए आधिकारियों की तरफ से हर संभव यत्न किये जा रहे हैं / उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बेघरे लोगों को उनके नाम पर 5-5 मरले के प्लाट अलाट करके उन को अपनी छत देने में सहायता करने के लिए नेक प्रयास किया गया है /
जिलाधीश ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस स्कीम के अंतर्गत लाभपातरियों की पहचान करने के लिए सभी जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं और जिन 559 गाँवों में यह प्लाट लाभपातरियों को अलाट किये जाने हैं, उनमें ज़मीन की उपलब्धता को भी यकीनी बनाया गया है / उन्होंने SDM को अपने अधिकार क्षेत्र में अलाटमैंट की प्रक्रिया में तेज़ी लाने और इससे संबंधित नियमत प्रगति रिपोर्ट उनको सौंपने के निर्देश दिए / वहीं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री रजत ओबराए ने कहा कि सभी योग्य लाभपातरियों को सरकार के निर्देश अनुसार जल्द से जल्द मालकाना हक दिए जाएंगे /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

































