PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

‘चौकाने वाली ख़बर, अगले 5 साल में खत्म हो जाएंगी 80% नौकरियां’, भारतीय-अमेरिकी निवेशक ने किया चौंकाने वाला दावा,

80-present-jobs-will-be-lost-in-the-next-5-years-big-news

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनियाभर में चल रही बहस के बीच प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी निवेशक विनोद खोसला ने एक चौंकाने वाला अनुमान लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि अगले पांच वर्षों के भीतर 80 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो सकती हैं, और इन कार्यों को पूरी तरह से AI पर आधारित सिस्टम करने लगेंगे। यह स्थिति काफी हद तक वैसी ही है जैसी दशकों पहले कंप्यूटर के आगमन पर देखने को मिली थी। आज AI को लेकर

.

.

जहां कुछ लोग नौकरियों के जाने को लेकर गंभीर रूप से आशंकित हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग यह भी मानता है कि इससे अनगिनत काम पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हो जाएंगे। इसी बहस के बीच, निवेशक विनोद खोसला का यह बयान भविष्य के कार्यबल पर AI के प्रभाव को लेकर एक बड़ी चेतावनी के रूप में सामने आया है। उनका मानना है कि 80 फीसदी नौकरियों में लगे लोगों के काम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पूरी तरह से अपने हाथ में ले लेगी।

.

.

विनोद खोसला ने न केवल नौकरियों पर मंडराते खतरे की बात की, बल्कि भविष्य के लिए छात्रों को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी एक विषय का विशेषज्ञ (Specialist) बनने की बजाय छात्रों को ‘जनरलिस्ट’ (Generalist) बनने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उनके अनुसार, भविष्य में वही लोग सफल होंगे जिन्हें कई अलग-अलग विषयों और क्षेत्रों की व्यापक जानकारी होगी, क्योंकि AI विशेषज्ञता वाले कई कामों को खुद ही करने में सक्षम होगा।

.

.