PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

85% मार्क्स के लिए छात्राओं को ऐसे फुसलाती थी प्रोफेसर, पढ़िए मैसेज में क्या थी लिखती,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ महाराष्ट्र : तमिलनाडु की महिला प्रोफेसर के खिलाफ स्टूडेंट्स की शिकायत में खुलासा हुआ है कि ज्यादा नंबर के लिए उन्होंने किस तरह ‘सेक्शुअल फेवर’ मांगा / मदुरई कामराज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर निर्मला देवी और स्टूडेंट्स के बीच एक्सचेंज हुए टेक्स्ट मैसेज की डिटेल है / इसमें प्रोफेसर छात्राओं को इस ‘मौके’ का फायदा उठाने की सलाह दे रही हैं / हालांकि, कुछ छात्राओं ने उनकी सलाह पर नाराजगी जताई /

[smartslider3 slider=7]

विरुधुनगर जिले के अरुपुकोट्टई स्थित देवांगा आर्ट्स कॉलेज में सहायक प्रोफेसर निर्मला को नंबर्स के बदले ‘सेक्शुअल फेवर’ का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है / उनकी और छात्राओं के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला सामने आया /

एक मैसेज में वो कह रही हैं, “एक छोटा लेकिन अच्छा मौका सामने है, इसलिए मेरी सलाह है कि सोचो, सोचो और सोचो.”

एक अन्य मैसेज में वो कह रही हैं कि वे मजबूर नहीं कर रही हैं और वो हमेशा छात्रों के ‘अच्छे’ के लिए सपोर्ट करती हैं /

एक अन्य मैसेज उन्होंने कहा, “आप सभी अपनी डीपी (तस्वीर) में अपनी सबसे अच्छी फोटो लगा लें.”

एक अन्य मैसेज में निर्मला ने कहा, “कैंपस या बाहर मुझे मैडम न कहें. मुझे अम्मा (मां) कहें.”

हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स इस तरह के मैसेज के जवाब में नाराजगी जाहिर करते हैं /

[smartslider3 slider=8]

एक स्टूडेंट ने लिखा, “मैम, मुझे ये उम्मीद नहीं थी. यह मुझे और मेरे परिवार को सूट नहीं करता, तो आगे से मुझसे इस तरह की बात न करें. उम्मीद है कि आप समझेंगी.”

एक अन्य स्टूडेंट ने लिखा, “दुबारा ऐसा सवाल मत पूछिएगा / आपका सवाल काफी घटिया है / आप इसे किस तरह लेती हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता / अगर किसी और ने ऐसा सवाल पूछा होता तो मैं इतनी शालीनता से जवाब न देती / आपकी उम्र और पोजिशन देखते हुए मैं संयम रख रही हूं / मेरी शांति को सहमति मत समझिए / भविष्य में किसी से भी इस तरह बात मत कीजिएगा.”

[smartslider3 slider=-9]

पुलिस शिकायत में एक स्टूडेंट ने कहा कि प्रोफेसर उनसे गलत काम करवाना चाहती थीं और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए / स्टूडेंट्स ने मानसिक उत्पीड़न की भी शिकायत की / हालांकि , देवी ने अपनी सलाह में यौन पहलू से इंकार किया है और दावा किया है उन्होंने सही भावना से ऐसा किया और इसके पीछे कोई छिपी हुई मंशा या एजेंडा नहीं था /