.
.
88th Annual Convocation at HMV Congress
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में 88वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन 12 अगस्त 2019 को किया गया, जिसमें मुख्यातिथि डॉ. जसपाल सिंह संधू, उपकुलपति गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, विशेषातिथि डॉ. रमेश के. आर्या, उप प्रधान डीएवी प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली, डॉ. सतीश शर्मा, निदेशक, डीएवी सीेएमसी नई दिल्ली व श्री अरविंद घई सचिव, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली, श्री अवतार हैनरी (जूनियर) एम.एल.ए. नार्थ का हरित क्रांति का प्रतीक प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया / इस अवसर पर 816 स्नातक व स्नातकोत्तर छात्राओं को डिग्रियों से सुशोभित किया गया /
.
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कॉलेज को जून 2017 में प्रकाशित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘आउटलुक’ में ‘एक्सीलेंस कॉलेज’ के सम्मान से विभूषित किया गया है / कॉलेज में 9 नए कोर्स शुरू किए गए हैं जिनमें एमवॉक (कॉस्मेटॉलोजी एंड वैलनेस) प्रारंभ करने वाली पंजाब भर में यह प्रथम संस्था है / उन्होंने जी.एन.डी.यू. द्वारा अर्जित स्पोटर्स की ‘माका ट्रॉफी’ के लिए मान्यवर वीसी जी को बधाई दी, जिमसें एचएमवी का योगदान सर्वोत्कृष्ट रहा है /
.
कॉलेज की नूतन गतिविधियों में नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए ‘माडर्न ऑफिस प्रैक्टिस’ नामक कार्यशाला व स्पोर्टिंग स्टाफ के लिए ‘प्रति आभार’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इसके साथ जरूरतमंद छात्राओं के सहायतार्थ ‘प्रयास’ नामक अंशदान पेटियों की व्यवस्था की गई है, जिसमें छात्राएं प्रतिदिन मात्र एक रुपए के अंशदान से शैक्षिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं /
.
विशिष्टातिथि डॉ. रमेश के. आर्या ने डीएवी प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री पूनम सूरी की ओर से डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी / उन्होंने कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ बनने का संदेश दिया / दीक्षांत दिवसीय संबोधन में डॉ. जसपाल सिंह संधू ने छात्राओं को भविष्यवादी सोच अपना कर ऊंचे उठने का संदेश दिया / उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए स्वाध्याय, आन लाईन डाटा के लाभ उठाने, शारीरिक व्यायाम, ध्यान लगाने, चुनौतियों का डटकर सामना करने का संदेश दिया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
88th Annual Convocation at HMV Congress


































