.
.
PTB Big Breaking News jammu kashmir railway employee become lashkar a taiba terrorist and upload photo with weapons on social media
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : जम्मू एसएंडटी ब्रांच में हेल्पर पद पर तैनात रेलकर्मी मुदासिर राशिद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बन गया / वह चार महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर था, कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थीं / सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह अब लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बन चुका है /
.
.
इस रेलकर्मी की इस तस्वीर ने रेलवे को झकझोर दिया है / उसके दोबारा ज्वाइन करने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है / सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी तलाश में जुट गई हैं / उसकी गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है / मुदासिर राशिद पुत्र अब्दुल राशिद भट्ट जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गांव लारिबल (तहसील काकापोर) का रहने वाला है /
.
.
वह चार महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था / उसने काम पर न आने की वजह भी रेलवे को नहीं बताई थी / कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड की / इस फोटो में उसने हथियार पकड़ रखे थे / आरपीएफ की स्थानीय इंटेलीजेंस ने इस फोटो की पहचान कर ली और ये सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई /
.
.
आइजी (आरपीएफ) सुमति संधयाल की ओर से उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को इस बारे में 14 जनवरी को पत्र भेजा गया है / इस पत्र की एक कॉपी फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम ऑफिस और आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त को भी भेजी गई है / आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी उक्त पत्र मिलने की पुष्टि तो कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं / फिरोजपुर मंडल रेलवे के एडीआरएम एनके वर्मा का कहना है कि वे कुछ दिन से बाहर थे / फिलहाल उन्हें रेलकर्मी के आतंकी बनने के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है / फिर भी वे डाक को चेक करवा रहे हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu kashmir railway employee become lashkar a taiba terrorist and upload photo with weapons on social media




































