.
.
PTB Big Breaking News National search operation of the security forces in the villages of pulwama Jammu Kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पुलवामा : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए बड़े आतंकी हमले के बाद घटनास्थल के आसपास स्थित इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है / इस दौरान पुलवामा के गावों से कई लोगों को छापेमारी कर हिरासत में लिया गया है / शक है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों का इस हमले से कोई संबंध हो सकता है /
.
.
फिलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है / ध्यान रहे की सीआरपीएफ के काफिले पर हुए इस हमले को पुलवामा के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में अंजाम दिया गया / ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी आदिल अहमद डार आसपास के इलाकों में ही छिपा हुआ था / इसी आधार पर अब सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है /
.
बताया जा रहा है कि विस्फोटकों से लदी गाड़ी लेकर सीआरपीएफ के काफिले में विस्फोट करने वाला आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास उर्फ कमांडो विस्फोटस्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर गंडीबाग काकपोरा (पुलवामा) में ही रहता था / तीन बार फेल होने के बाद दसवीं पास करने वाले आदिल अहमद के आत्मघाती बनने से सब हैरान हैं / वह 19 मार्च 2018 को आतंकी बना था / शुरु में वह जाकिर मूसा के साथ रहा और अप्रैल 2018 में वह जैश का हिस्सा बना था /
.
आतंकी बनने से पहले वह काकपोरा हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था / वह स्कूल में पढ़ाई के अलावा एक स्थानीय आरा मशीन पर भी काम करता था / वहां वह लकड़ी की पेटियां बनाता था / वह अपना काम शुरु करना चाहता था / उसके बारे में कहा जाता है कि वह अपने मां-बाप को बहुत प्यार करता था / उसकी कोई बहन नहीं थी और अकसर वह अपने मां-बाप के कपड़े व बर्तन तक खुद साफ करता था /
.
.
बीते साल वह एक दिन स्कूल के लिए निकला और फिर आतंकी बन गया / वह वर्ष 1999 में पैदा हुआ था / कश्मीर घाटी में आत्मघाती आतंकियों की कतार में आदिल अहमद डार कोई पहला स्थानीय युवक नहीं है, लेकिन विस्फोटकों से लदे वाहन को लेकर सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला वह अब तक का दूसरा स्थानीय आत्मघाती आतंकी है / इस हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए हैं, जिसको लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National search operation of the security forces in the villages of pulwama Jammu Kashmir






































