.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
CEO of Creative Education Development UK appointed as a Member of Advisory Board in I-League Education Board Ivy World School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई लीग द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल, जालंधर में बच्चों के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है / अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्कूल में समय–समय पर बच्चों को उचित मार्गदर्शन भी किया जाता हैं, ताकि बच्चे अपने भविष्य को सँवार सके तथा भविष्य संबंधी कोई भी फैसला लेने में उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े /
यू के की क्रिएटिव एजूकेशन डेवलेपमैंट एजेंसी के सी ई ओ डॉ. निक ओवनह्यएफ आर एस ए, एम बी इ, यू केहृ की आई लीग में शामिल होने के साथ साथ आईवी वल्र्ड स्कूल, जालंधर में उनकी नियुक्ति एडवाइज़र (सलाहकार) के रूप में की गई है / डॉ. निक ओवन जिन्होंने पी एच डी थीसिज़ तथा एम ए स्क्रीनराइटिंग में की है / वह क्रिएटिव क्वाटर नॉटिंगम के डेवेलपमैंट मेनेजर, एस्पायर ट्रस्ट लिमिटड तथा एस्पायर एजूकेशन एक्शन जोन के डायरेक्टर, हैड आफ कंयूनिटि आर्टस .तारा आर्टस ग्रुप तथा ब्लैक थिएटर कॉपरेशन लंदन के जनरल मैनेजर रह चुके हैं / अपनी इन्हीं उपलब्धियों के कारण डॉ।निक ओवन को बहुत से सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं /
डॉ. निक ओवन दी माइटी नामक एक चैरिटी संस्था से जुड़े हुए हैं तथा वह एक लाख से भी अधिक बच्चों की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से शिक्षा ग्रहण करने में मदद कर चुके हैं / डॉ. निक ओवन समाज भलाई के काम करते रहते हैं उन्हें लोगों को प्रोत्साहित करने तथा नई नई खोजे करने का जुनून है / सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते हुए वह सात सिद्धांतों को लेकर चलते हैं जैसे कि निःस्वार्थ भावना. अखंडता. निष्पक्षतावाद. जबावदेही. स्पष्टवादी. नेतृत्व तथा ईमानदारी इत्यादि को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ते हैं / वह इस प्रकार की आर्थिक गतिविधियाँ करते हैं जिससे कि समस्त समाज की भलाई हो /
डॉ. निक ओवन हमारे स्कूल के विद्यार्थियों का उचित मार्ग दर्शन करेंगे तथ उन्हें ये सलाह देंगे कि विदेश में उन्हें किस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहिए तथा यू के विश्वविद्यालयों की शिक्षण प्रणाली किस प्रकार की हैं / डॉ. निक ओवन बच्चों को ये भी बताँएगें कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में किस प्रकार विद्यार्थी पढ़ने के सार्थसाथ वहाँ की सभ्यता तथा संस्कृति को जानते हैं तथा उन्हें भी हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को जानने का भी अवसर मिलता है /
इसके अतिरिक्त बच्चों को उच्च कोटि के विश्वविद्यालयों में समर कार्यक्रम के तहत प्रवेश दिलाने में भी उचित मार्गदर्शन करेंगे / डॉ. निक ओवन हमारे स्कूल के करीकुलम अर्थात पाठ्यक्रम को समझेंगे तथा हमारे स्कूल के अध्यापकों का भी मार्गदर्शन करेंगे जैसे कि आधुनिक युग में क्या क्या नया हो रहा है उसको भी पाठ्यक्रम में शामिल करके उसे भी और ऊपर ले जाने में हमारे अध्यापकों की सहायता करते हुए उसमें अपना योगदान देंगे /
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस .चौहान ने डॉ।निक ओवन का बहुत –बहुत धन्यवाद किया तथा कहा कि उनके मार्ग दर्शन से हमारे स्कूल के बच्चों का भविष्य और भी सँवर जाएगा / इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने निक ओवन का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल अपने बच्चों के भविष्य को सँवारने के लिए हर संभव प्रयत्न करता रहेगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
CEO of Creative Education Development UK appointed as a Member of Advisory Board in I-League Education Board Ivy World School Jalandhar






































