.
.
International Women’s Day celebrated with competitions at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के चन्द्रयान विपनेट क्लब द्वारा फाइन आर्ट्स विभाग के सहयोग से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का अयोजन प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में किया गया / छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कार्ड मेकिंग, पेंटिंग, आर्टीफिशल फ्लावर मेकिंग, पॉट डिजाइनिंग, फोटोग्राफी, बैस्ट आउट आफा वेस्ट, कुकिंग विदाउट फायर में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया /
.
.
इन प्रतियोगिताओं में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया / कॉलेज के विभिन्न विभागों की अध्यापिकाओं ने इन छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया / फ्लावर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार कनुप्रिया, दूसरा पुरस्कार सिमरन और तीसरा पुरस्कार कविता को मिला / फोटोग्राफी में पहला पुरस्कार रूबी सिंह, दूसरा पुरस्कार राधिका और तीसरा पुरस्कार कोमलप्रीत को मिला /

फायरलैस कुकिंग में आकृति, स्वाति, आकांशा की टीम को पहला पुरस्कार, मुस्कान, रमन, रीतिका की टीम को दूसरा पुरस्कार, कोमल, करिश्मा और गुरसिमरन की टीम को तीसरा पुरस्कार मिला / सांत्वना पुरस्कार शिवांगी, शगुन, पल्लवी को मिला। बैस्ट आउट आफ वेस्ट में रीतिका को पहला, इशप्रीत को दूसरा व करिश्मा, रविका और मनप्रीत को तीसरा पुरस्कार दिया गया /
.
.
कार्ड मेकिंग में पहला स्थान अंकिता ने, दूसरा स्वाति ने और तीसरा हरकीरत ने हासिल किया / सांत्वना पुरस्कार श्वेता को मिला / पेटिंग में पहला स्थान स्वाति ने हासिल किया जबकि लतिका दूसरे और रीतिका तीसरे स्थान पर रही / पॉट मेकिंग में साक्षी को पहला पुरस्कार, प्रियंका को दूसरा और अक्षिता को तीसरा पुरस्कार मिला /
.
.
कार्ड मेकिंग के लिए जज की भूमिका डॉ. (श्रीमती) नीलम शर्मा और डॉ. (श्रीमती) राखी मेहता ने निभाई / बैस्ट आउट आफ वेस्ट और फ्लावर मेकिंग के जज श्रीमती दीपशिखा और श्रीमती नवनीता रहे / फोटोग्राफी में जज की भूमिका डॉ. (श्रीमती) सीमा मरवाहा ओैर श्रीमती रमा शर्मा ने निभाई / कुकिंग विदाउट फायर की जज श्रीमती पूर्णिमा और श्रीमती एश्वर्या थी / प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजेताओं को बधाई दी / इस अवसर पर फिजिक्स विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी शर्मा, श्री सुशील कुमार और सुश्री सिम्मी भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
International Women’s Day celebrated with competitions at HMV College Jalandhar






































