.
.
Cheers and Screams for Binoo Dhillon and Mandy Takhar at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के प्रागंण में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन अधीन सुप्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता बीनू ढिल्लों, अभिनेत्री मैंडी टक्कर एव फिल्म निर्देशिक मिस पूजा अपनी नव पंजाबी फिल्म बैंड बाजे के प्रसार व प्रचार हेतु उपस्थित रहे / सर्वप्रथम प्राचार्या जी ने प्लांटर व पंजाबी सभ्यता की प्रतीक फुलकारी भेंटकर अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया / समस्त कार्यक्रम का आयोजन कोर्डिनेटर श्रीमती नवरूप एवं डॉ. (श्रीमती) निधि बल के सरंक्षण अधीन किया गया /
.
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/444724256280581/?t=0
.
प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बीनू ढिल्लों एवं मैंडी टक्कर को उनकी फिल्म बैंड बाजे की सफलता हेतु शुभ कामनाएं दी एवं कहा कि पंजाबी सिनेमा सदैव पंजाबी सभ्यता व संस्कृति की विलक्षणता को प्रस्तुत करने में सक्षम रहा है / बीनू ढिल्लों ने कहा कि संस्था में आकर उनको मान व गर्व महसूस हुआ है / उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य का आशीष दिया एवं कहा कि पंजाबी सिनेमा आप जैसे दर्शकों की बदौलत आज प्रगतिपथ पर अग्रसर है / इसे मान-सम्मान देने वाले आप है /
.

.
.
उन्होंने सोशल मीडिया के उचित प्रयोग करने हेतु भी शुभ संदेश दिया / अभिनेत्री मैंडी टक्कर ने भी संस्था से मिले प्यार व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया एवं छात्राओं को सफलता प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी / इस अवसर पर डॉ. (श्रीमती) कंवलदीप कौर, डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला, डॉ. (श्रीमती) सीमा मरवाहा, श्रीमती वीना अरोड़ा, डॉ. (श्रीमती) संगीता अरोड़ा, श्री अमरजीत खन्ना, श्री रमन बहल, श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैन एवं अन्य टीचिंग व नॉन टीचिंग के सदस्य उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Cheers and Screams for Binoo Dhillon and Mandy Takhar at HMV






































