.
.
PTB Big Breaking News chandigarh india pakistan meeting on wagah attari border on kartarpur corridor
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : करतारपुर कॉरिडोर को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श करने व महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज एक मीटिंग होनी है / इसके लिए पाकिस्तानी अधिकारी अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंच गए हैं / अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर यह बैठक होगी /इस बैठक की ब्रीफिंग साढ़े तीन बजे होगी /
.
.
सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिना पासपोर्ट करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए अनुमति दिए जाने पर भी चर्चा होगी / वहीं भारत द्वारा पीओके में एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों देशों में पैदा हुए तनाव के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, हालांकि यह मीटिंग केवल करतारपुर कॉरिडोर तक ही सीमित रहेगी /
.
Punjab: Indian delegation arrives at the integrated check post at Attari-Wagah Border. They will be meeting delegation from Pakistan for discussions over #KartarpurCorridor today. pic.twitter.com/oegF4f9Wrw
— ANI (@ANI) March 14, 2019
.
भारतीय शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान डेस्क के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल और गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल मलिक करेंगे / वहीं पाकिस्तान शिष्टमंडल का नेतृत्व डायरेक्टर जनरल साउथ एशिया मोहम्मद फैसल करेंगे /
.
.
पाकिस्तान शिष्टमंडल के एक सदस्य और दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के डिप्टी हाई कमिश्नर सईद हैदर शाह देर शाम दिल्ली से अमृतसर पहुंचे गए थे / केंद्र सरकार ने इस बैठक की कवरेज के लिए किसी भी पाकिस्तानी पत्रकार को वीजा जारी नहीं किया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News chandigarh india pakistan meeting on wagah attari border on kartarpur corridor






































