.
.
.
PTB Big Breaking News punjab news home guard Shot died in shri muktsar sahib
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब में मलोट के थाना सदर में अपनी बंदूक में मैगज़ीन भरते समय एक होमगार्ड कर्मी की गोली चलने के कारण मौत हो गई /
.
.
इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि होमगार्ड (पी.एच.जी) का कर्मचारी था, जिसकी पहचान गुरमीत सिंह गांव भूंदड़ के रूप में हुई / उक्त कर्मचारी को आज ही हथियार दिया गया था, जब वह मैस में पानी पीने गया था तो हथियार चैक करते समय अचानक गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई /
.
.
पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल इस घटना की जानकारी होमगार्ड के परिजनों को के दी गई है / गांव के सरपंच का कहना है कि इस घटना के बारे उनको जैसे ही जानकारी मिली वह भी मौके पर पहुंचे लेकिन होमगार्ड तब तक दम तोड़ चूका था / उन्होंने नौजवान के घर की हालत दयनीय होने के कारण सरकार और जिला प्रशासन से उसके परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab news home guard Shot died in shri muktsar sahib

































