.
.
International Water Day celebrated at HMV College for women
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में स्टूडेंट कौंसिल और मल्टीमीडिया क्लब की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय जल दिवस प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में मनाया गया / इस मौके पर विभिन्न इंटर क्लास कंपीटिशन का आयोजन किया गया / इस दौरान पेपर प्रेजेंटेशन, कविता उच्चारण, स्लोगन राइटिंग, हैंडमेड व डिजिटल पोस्टर मेकिंग, हैंडमेड व डिजिटल लोगो डिजाइनिंग और फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन ‘वाटर इज लाइफ-सेफ इट’ के विषय पर हुआ /
.
.
इन प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया / पेपर प्रेजेंटेशन, कविता व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका पीजी हैड गर्ल गुलफाम विरदी और यूजी हैड गर्ल गीतांजली ने निभाई / तान्या और सिमरन ठु•राल ने पोस्टर मेकिंग, लोगों डिजाइनिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगतिाओं में जज की भूमिका निभाई / स्लोगन राइटिंग में रागिनी फस्र्ट, आयशा सेकेंड व अंकिता थर्ड रही /
.
.
पेपर प्रेजेंटेशन में जसप्रीत फस्र्ट जबकि नीटा और हरमहकप्रीत दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं / पोइटरी रेसीटेशन में शिप्रा राणा फस्र्ट, भाविका सेकेंड और दिशा धीर थर्ड रही / हैंडमेड पोस्टर मेकिंग में रागिनी, लक्ष्मी और ज्योतसना पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं / लोगों डिजाइनिंग में राधिका फस्र्ट, फोटोग्राफी में राधिका फस्र्ट, डिजिटल पोस्टर मेकिंग में गुरवीन फस्र्ट, योगिता सेकेंड व अमृतपाल थर्ड रही /
.
.
प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने जज की भूमिका निभा रहीं मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया / उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को जल को बचाने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जल है तो कल है / उन्होंने छात्राओं द्वारा लिए गए इस प्रयास की सराहना की / छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली निकाल कर जल को बचाने का संदेश दिया / इसके अलावा ‘जल बचाओ’ थीम पर स्टिकर भी बांटे गए / इस मौके पर डीन स्टूडैंट कौंसिल उर्वशी मिश्रा, इंचार्ज मल्टीमीडिया क्लब आशीष चढ्डा व अन्य फैकल्टी मैंबर्स उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
International Water Day celebrated at HMV College for women

































