(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / राजौरी (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेनाओं और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है / इस दौरान भारतीय सेना की ओर से दो आतंकियों के पकड़े जाने की भी सूचना मिली है / साथ ही मुठभेड़ में भारत के दो जवानों को गोली लगी है / घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है / फिलहाल सेनाएं और स्थानीय पुलिस अपने मोर्चे पर जमी हुई है /
बता दें कि सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्होंने आतंकियो के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं / फिलहाल आतंकियों को पकड़ने के लिए ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा है / इससे पहले हुई मुठभेड़ में भारतीय सेनाओं को बड़ी सफलता हाथ लगी थी / सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया था /














