.
.
PTB Big Accident News private bus accident 40 people injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस नाले में जा गिरी / मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू के लगवैली के शालंग में मिनी निजी बस ठाकुर कोच नाले में गिर गई / हादसा कुंगी नाला के पास हुआ बताया जा रहा है /
.
.
हादसे में एक की मौत और एक यात्री गंभीर घायल है / मृतक की मौत बस के नीचे आने से हुई है / 40 लोगों के घायल होने की सूचना है / बाकी यात्रियों को हिल्की चोटें आई हैं / इनका उपचार रीजनल अस्पताल कुल्लू और पीएचसी भुट्टी में चल रहा है /
.
.
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है / मौके के लिए दस एंबुलेंस और जेसीबी मशीनें रवाना कर दी गई हैं / बताया जा रहा है कि मिनी बस शालंग से कुल्लू आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई / घायलों को रीजनल अस्पताल कुल्लू लाया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है / पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं / डीसी कुल्लू युनूस मौके के लिए रवाना हो गए हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News private bus accident 40 people injured






































