.
.
PTB Big Political न्यूज़ lucknow lok sabha election 2019 rahul gandhi nomination from amethi live
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया / इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार व करीबी लोग मौजूद रहे / इससे पहले रोड शो करने के बाद राहुल गांधी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे / यहां से वे लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे / इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी पहले ही कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई थीं / वहीं राहुल के साथ बहन, बहनोई, भांजा व भांजी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पुनिया, संजय सिंह, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे /
.
.
रोड शो के दौरान उनके समर्थकों ने खूब नारे लगाए और रथ के साथ बड़ी संख्या में लाेग उनके साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस तक गए / कुछ समर्थकों ने इस दौरान बैरिकेडिग भी तोड़ दिए / इससे पहले अमेठी पहुंच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गौरीगंज आ गए हैं / यहां रोडशो करने के बाद वे 12:30 नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी अमेठी कार्यालय पहुंचे /
.
वे करीब 10:10 पर संजय गांधी अस्पताल में उनका हेलीकाप्टर उतरा / इस दौरान बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजा रेहान, व भांजी मिराया पहले ही कार से मुंशीगंज पहुंच चुके थे / राहुल गांधी गौरीगंज में रोड शो करेंगे इसके लिए बड़ी संख्या में लाेग जुटे हैं / बताया जा रहा है कि मां सोनिया गांधी नामांकन के समय सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी /
.
नामांकन के लिए राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा व बहनोई राॅबर्ट वाड्रा मंगलवार रात भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे / प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी हैं / भुएमऊ में राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर मां सोनिया गांधी के गढ़ की चुनावी नब्ज टटोली और किला फतह करने के लिए रणनीति तय की /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political न्यूज़ lucknow lok sabha election 2019 rahul gandhi nomination from amethi live






































