.
.
PTB Big Accident News himachal latest himachal tampo overturned at road in bilaspur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / बिलासपुर : बड़गांव में बाबा बालक नाथ के दर्शन को अमृतसर (Amritsar) से आए श्रद्धालुओं से भरा टैंपो सड़क पर पलट गया / टैंपो में करीब 4 दर्जन श्रद्धालु सवार थे / हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र तलाई में चल रहा है /
.
.
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर टैंपो में सवार होकर श्रद्धालु शिव बौड़ी मंदिर माथा टेककर घर लौट रहे थे / पंचायत बड़गांव में एक गाड़ी से ओवरटेक (Overtake) के चक्कर में टैंपो सड़क पर पलट गया /

टैंपो के पलटते ही चारों तरफ चीखोपुकार मच गई / स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी / सूचना मिलते ही पुलिस की टीम थाना प्रभारी श्याम प्रसाद की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई /
.
.
पुलिस ने तुरंत घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और अन्य प्राइवेट वाहनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई पहुंचाया / जहां पर उनका उपचार चल रहा है मौके पर सहायक मेला अधिकारी एवं मैजिस्ट्रेट पूर्ण चंद कौंडल ने भी स्वयं गाड़ियों में उपचार के लिए आए घायलों को उतारा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News himachal latest himachal tampo overturned at road in bilaspur






































