.
.
PTB Big Accident News Himachal Pardesh jeep accident in mandi 5 dead 5 injured breaking
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पधर उपमंडल के तहत फागनी गांव के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं /
.
.
जानकारी के अनुसार, बल्ह रोपा गांव के लोग सुबह सात बजे अपने घर टैक्सी के माध्यम से पधर के लिए निकले, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर फागनी गांव के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी / हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी /
.
एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया / इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया / मरने वालों में दो पुरूष और तीन महिलाएं बताई जा रही हैं, जबकि घायलों को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल हास्पिटल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है /
.
डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Himachal Pardesh jeep accident in mandi 5 dead 5 injured breaking






































