.
.
PTB Big Breaking News Encounter Between Security forces and terrorist in shopian, jammu and kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : जम्मू-कश्मीर में शोपियां के आशीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार तड़के शुरू मुठभेड़ हो गई / इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ढेर कर दिया है / उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं /
.
मारे गए आतंकी की पहचान सोपोर निवासी इशाक सोफी (अब्दुल्ला भाई) के रूप में हुई / यह इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर का कमांडर था / इशाक सोफी ने 2015 में हरकुट मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था और बाद में 2016 में गिरफ्तार भी हुआ था / बताया जा रहा है कि इसके बाद जून 2018 उसने इस्लामिक स्टेट जम्मू और कश्मीर आतंकी गिरोह में शामिल हो गया था /
.
.
गौरतलब है कि सेना को पहले आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद देर रात पूरे इलाके की घेराबंदी की / इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है / मुठभेड़ अभी जारी है /
.
आतंकियों की संख्या का अभी पता नहीं चल सका है / सूत्रों की माने तो करीब चार आतंकी छिपे हुए हैं / इस ऑपेरशन में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम लगी हुई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Encounter Between Security forces and terrorist in shopian, jammu and kashmir




































