.
.
.
PTB Big Political News gurdaspur constituency bjp candidate sunny deol car accident
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब में गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी एक्टर सनी देओल की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई / गाड़ी का टायर फट गया और शीशे टूट गए / हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि गाड़ी में सनी देओल थे या नहीं / लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा / बताया जा रहा है कि हादसा गांव सोहल में उस समय हुआ, जब काफिला चुनाव प्रचार के लिए जा रहा था /
.
.
अचानक गाड़ी में ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रही गाड़ी का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई / इस टकराव में गाड़ी के शीशे भी टूट गए / बता दें कि सनी देओल गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं और इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं / वे जगह-जगह जाकर रोड शो कर रहे हैं इसमें उनके भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र भी सहयोग कर रहे हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News gurdaspur constituency bjp candidate sunny deol car accident






































