.
.
PTB News dispute between two groups of sikh community in Golden Temple Campus Amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : अमृतसर के सबसे बढ़े धार्मिक स्थल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर गुरुवार को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में सिख समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई / बात उस वक्त बिगड़ी, जब यहां कुछ लोग जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर आन पहुंचे /
.
.
इन लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बाद यहां तलवारें लहराई गई / घटना में कई लोगों को मामूली चोट आने की सूचना है, वहीं स्वर्ण मंदिर की रेलिंग भी टू ट गई / सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है /
.
दरअसल 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी है / सेना ने स्वर्ण मंदिर परिसर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए साल 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था / इसके बाद से धार्मिक प्रार्थनाएं आयोजित होती है / इस दौरान यहां अक्सर गर्म ख्यालियों और सिख समुदाय के दूसरे लोगों में झड़प हो जाजी है, इसी के मद्देनजर स्वर्ण मंदिर और आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे / बावजूद इसके आज फिर ऐसा ही हुआ /
.
.
घटना उस वक्त की है, जब अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कौम के नाम संदेश जारी कर रहे थे / इसी बीच कुछ लोग जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर आन पहुंचे / गर्म ख्याली गुट के लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए / पुलिस और एसजीपीसी ने प्रदर्शनकारियों से बाहर जाने की अपील की, लेकिन ये नहीं माने /
.
फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है / गर्मख्यालियों और एसजीपीसी की टास्क फोर्स के बीच झड़प हो गई / प्रदर्शनकारियों ने लिग तोड़ते हुए तलवारें भी लहराई / इस घटना के दौरान स्वर्ण मंदिर की रेलिंग भी टूट जाने की सूचना है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News dispute between two groups of sikh community in Golden Temple Campus Amritser

































