.
.
Sports shikhar dhawan ruled out rishabh pant comes in as replacemen ICC World Cup Cricket
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : विश्व कप खेल रही टीम इंडिया को करारा झटका लगा है / चोट के कारण कुछ दिनों के लिए आराम कर रहे शिखर धवन शेष विश्व कप से बाहर हो गए हैं / दरअसल ओपनर शिखर धवन को बाएं हाथ के अंगूठे पर चोट लगी है / सूत्रों ने बताया, धवन वल्र्ड कप से बाहर हो गए हैं / वह वल्र्ड कप में आगे भाग लेने की पोजिशन में नहीं हैं /
.
.
सहायक कोच संजय बांगड़ ने पहले ही कहा था कि टीम प्रबंधन शिखर धवन को वल्र्ड कप से बाहर नहीं करना चाहता है और वह उनकी रिकवरी पर नजर रखना चाहता है / शिखर धवन के कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और भारत की 15 सदस्यीय टीम में वह इस स्टार ओपनर की जगह लेंगे, हालांकि अभी ये कह पाना मुश्किल है कि पंत को कब अपने वल्र्ड कप डेब्यू का मौका मिलेगा /
.
.
शिखर धवन को ये चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 117 गेंदों की 109 रन की तूफानी पारी के दौरान पैट कमिंस की एक उठती हुई गेंद अंगूठे पर लगने से लगी थी / बाद में हुए स्कैन में धवन के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी / टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने बताया कि शिखर धवन के बाएं हाथ के पहले मेटाकार्पल के बेस में फ्रैक्चर है / उन्होंने कहा कि, हमने ऋषभ पंत से प्रतिस्थापन के रूप में अनुरोध किया है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Sports shikhar dhawan ruled out rishabh pant comes in as replacemen ICC World Cup Cricket






































