.
.
punjab faridkot married woman seminude video blackmailing police crime
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले में कुछ लोगों ने एक विवाहिता को अपने घर बुलाकर उसे अर्धनग्न कर दिया और फिर उसकी वीडियो बना ली / आरोपियों ने इसी वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये की मांग की साथ ही उसकी सोने की चेन भी छीन ली / तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है /
.
.
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित महिला खुद थान सिटी फरीदकोट पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची / पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की / पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 आरोपी अभी तक फरार हैं /
.
.
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फरीदकोट की बबलजीत कौर, कंता और फिरोजपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने उसे बहाने से फरीदकोट के एक मकान में बुलाया था / जहां दो अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे / उन सभी लोगों ने जबरन पीड़िता की कमीज उतार दी और उसका वीडियो बना लिया /
.
फिर उसी वीडियो को दिखाकर वे उसे ब्लैकमेल करने लगे / आरोप है कि उन लोगों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन भी जबरन छीन ली / इसके बाद वे महिला से लाखों रुपये मांगने लगे / जब महिला इन लोगों से परेशान हो गई तो उसने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया /
.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मनप्रीत सिंह और बबलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कंता और उसके 2 अज्ञात साथियों को पुलिस अब तलाश कर रही है / पुलिस पकड़े गए आरोपियों से ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि उन लोगों ने ऐसे कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab faridkot married woman seminude video blackmailing police crime






































