.
.
Yoga the mantra of CP to LIVE a healthy and fit life Jalandhar Police Commissioner
शारीरिक और मानसिक मज़बूती के लिए योग है बहुत जरूरी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पुलिस कमिशनर जालंधर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर की व्यस्तता भरी ज़िंदगी होने के बावजूद सेहतमंद और तंदरुस्त रहने का रहस्य रोज़ाना योग अभ्यास है /
.
.
पुलिस कमिशनर रोज़ाना योग विशेषज्ञ मनिन्दर सिंह लक्की की देख-रेख में योग करते है / श्री भुल्लर ने कहा कि सारा दिन व्यस्त होने के बावजूद वह लम्बे समय से रोज़ाना योग करते है / उन्होनें बताया कि योग विशेषज्ञ के नेतृत्व में वह सही ढंग से योगा अभ्यास करते है /
.
पुलिस कमिशनर ने कहा कि अपनी ड्यूटी को सही ढंग से निभाने के लिए सेहतमंद रहने में योग सबसे कारगर साधन है / उन्होनें कहा कि योग से शरीर लचीला, मांसपेशियों की मज़बूती, हड्डियों की मज़बूती, ख़ून प्रवाह में विस्तार, शरीर की रोगों से लड़ने की सामर्थ्य में विस्तार, दिल की धड़कन में सुधार और ब्लड प्रैशर को निरंतर में रखने के इलावा और कई लाभ है /
.
.
पुलिस कमिशनर ने बताया कि शारीरिक और मानसिक मज़बूती के लिए योग बहुत ज़रूरी है और हर व्यक्ति को चुस्त-दरुसत रहने के लिए योग करना चाहिए / इसी तरह योगा विशेषज्ञ मनिन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस कमिशनर के योग को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों में इसके प्रति काफ़ी रुझान बढ़ा है / उन्होनें कहा कि लोग योग को लेकर जागरूक हुए है कि सेहतमंद जीवन के लिए योग अहम भूमिका निभा सकता है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Yoga the mantra of CP to LIVE a healthy and fit life Jalandhar Police Commissioner






































