.
.
PTB News HMV Students had a Chit-Chat with Kapil Sharma
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालंधर की 34 छात्राओं ने सात दिवसीय मुंबई भ्रमण कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन अधीन किया, जिसमें मुख्य आकर्षण का केन्द्र-कपिल शर्मा शो में उपस्थिति रही / छात्राएं इस भ्रमण में श्रीमती वीना अरोड़ा (पंजाबी विभाग) व श्रीमती किरण भम्बड़ी (होस्टल वार्डन) के संरक्षण में रहीं /
.
.
इस भ्रमण के अन्तर्गत छात्राओं के लिए मुख्य उत्साहवर्धक कपिल शर्मा के शो का लाईव टैलीकास्ट देखना रहा एवं मनोरंजन के साथ-साथ हिन्दी रंगमंच एवं सिनेमा हेतु भी विशिष्ट ज्ञान प्राप्त किया / छात्राओं ने इसके अतिरिक्त सिद्धी विनायक मन्दिर, हाजी अली की दरगाह, फिश एक्यूरियम, मैरीन ड्राइव, एस.एल. वल्र्ड, वाटर किंगटम एवं जूहु बीच का भी भ्रमण किया एवं मनोरंजनात्मक समय व्यतीत कर ज्ञानर्जित भी किया /
.
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को प्रोत्साहित करते कहा कि एच.एम.वी. संस्था की सदैव यह विलक्षणता रही है कि वह छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहती है / संस्था में सदैव छात्राओं के शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथख मनोरंजनात्मक ज्ञान का भी ध्यान रखा जाता है / उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के ज्ञानात्मक व मनोरंजनात्मक भ्रमणों हेतु आश्वासन देकर उत्साहित किया /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News HMV Students had a Chit-Chat with Kapil Sharma

































