.
.
Navjot Singh Sidhu resigns to Chief Minister Capt Amarinder Singh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अहम मंत्रालय छीने जाने के बाद से खफा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गत दिवस पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है / उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर सांझा किया था / आज उन्होंने अन्य ट्वीट करके बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी अपना इस्तीफा आज उनके सरकारी आवास के पते पर भेज दिया है,जो जल्द ही उनको मिल जाएगा /
.
.
ट्विटर पर इस्तीफे का पत्र पोस्ट करने के साथ सिद्धू ने लिखा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है / सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था /
.
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया गया था / इसके बाद कैप्टन ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीनकर उन्हें ऊर्जा मंत्री बना दिया था पर काफी लंबे समय के बाद भी सिद्धू ने विभाग नहीं संभाला /
.
नवजोत सिंह सिद्धू इस समय मंत्रालय बदले जाने से काफी नाराज हैं / बीते 6 जून को मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था / अमरेंद्र ने सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया था और इसके बाद से दोनों के बीच तनाव सार्वजनिक हो गया था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Navjot Singh Sidhu resigns to Chief Minister Capt Amarinder Singh Punjab




































