.
.
7 Dead including Soldiers Trapped In Himachal Pradesh Building Collapse
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में ढाबे की इमारते गिरने से अबतक 7 जवानों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है / चार मंजिला इमारत के ढह जाने पर सेना के कुछ जवानों सहित 30 से अधिक लोग मलबे में फंस गए थे / रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना को बुलाया गया है और अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है / नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित यह इमारत भारी बारिश के चलते ढह गई थी, इसमें एक रेस्तरां भी था /
.
.
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय सेना के तीस जवान यहां खाना खाने रुके थे, जिसमें से छह की मौत हो गई / ढाबा चलाने वाली महिला को भी बचाया नहीं जा सका है / हादसे की ठोस वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन पड़ोसी बताते हैं कि यहां हुईं सात मौतें लापरवाही का नतीजा हैं / रोशनी के सहारे से रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा / एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबी जिंदगियों की खोज करती रही /
.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं / वह सोमवार को बचाव अभियान का जायजा लेंगे और घायलों का भी हाल-चाल जानने जाएंगे / सोलन के उपायुक्त के सी चमन ने बताया कि इसमें 37 लोग फंस गए थे और अब तक कुल 27 लोगों को बचा लिया गया है / कम से कम आठ लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं /
.
आठ सैन्यकर्मियों समेत बचाए गए अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं और उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है / शुरुआत में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया गया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
7 Dead including Soldiers Trapped In Himachal Pradesh Building Collapse

































