.
.
uttarakhand haridwar on the first day of savan the kanwar yatra also begun today
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक / उत्तराखंड : सावन का पहला दिन आज यानी बुधवार से शुरू हो गया है / इसी के साथ आज से ही कांवड़ यात्रा का भी आगाज हो गया है / इसी क्रम में हरिद्वार के गंगा नदी में स्नान करने और भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है /
.
.
इसी के साथ सावन के पहले ही दिन हरिद्वार में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है / गंगा नदी में स्नान करने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं / हरिद्वार पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं /
.
वहीं यहां आने वाले बड़ी संख्या में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बुधवार से हरिद्वार में पहले चरण का ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा / वहीं बसें घूमकर आने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी बढ़ जाएगी / गौरतलब हो कि उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं /
.
हरिद्वार पुलिस प्रशासन का कहना है मेले के लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं / दो चरणों का ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है / प्लान का पहला चरण 17 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा / वहीं दूसरा चरण 24 जुलाई को शुरू होकर 30 जुलाई तक लागू रहेगा / फिलहाल, कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही भारी वाहनों को हरिद्वार हाईवे पर आने पर रोक लगा दिया गया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
uttarakhand haridwar on the first day of savan the kanwar yatra also begun today

































