.
.
state cm punjab haryana himachal rajasthan and uttarakhand take part in a conference on drug menace
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : उत्तर भारत में बढ़ते नशे को रोकने के संयुक्त प्रयासोंं के लिए वीरवार को चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड व राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा चंडीगढ़, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के अधिकारी बैठक कर रहे हैं / बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह अपने राज्य में Haryana Control of Organised Crime Act (HRCOCA) जल्द लागू करेंगे / इससे संगठित अपराध, बढ़ती गैंगस्टर्स व नशा तस्करी पर लगाम कसेगी /
.
.
बैठक में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं / सभी राज्यों के प्रमुख नशारूप बुराई को दूर करने के लिए सांझा रणनीति पर मंथन कर रहे हैं / सभी राज्य अपने स्तर पर नशा रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सामूहिक तौर पर किए प्रयास नजर नहीं आए। इसी उद्देश्य से यह बैठक की जा रही है /
.
.
बैठक का संचालन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया। उन्होंने राज्यों की सीमाओं पर नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान का प्रस्ताव रखा / कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान भारत में नार्को टेरेरिज्म को बढ़ावा दे रहा है / पाकिस्तान की सीमा क्षेत्र को देखते हुए एक राज्य का इससे निपटना संभव नहीं है, इसलिए इसमें सभी राज्यों के सहयोग की जरूरत है /
.
.
उन्होंने राष्ट्रीय ड्रग्स नीति बनाने का सुझाव भी दिया। अटारी (अमृतसर) में इंटीग्रेटेट चेक पोस्ट (आइसीपी) पर पिछले महीने नशे की भारी जब्ती की ओर इशारा करते हुए कहा कि नशा तस्करी संगठित कारोबार के रूप में की जा रही है / कैप्टन अमरिंदर ने NCB, BSF और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय और संयुक्त संचालन का आह्वान किया / उन्होंने कहा कि सभी पड़ोसी राज्यों में दवा कारखानों पर नकेल कसने का आह्वान करते हुए कहा कि अवैध सिंथेटिक दवाओं का निर्माण करने वाली इकाइयों को पहचान की जानी चाहिए /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
state cm punjab haryana himachal rajasthan and uttarakhand take part in a conference on drug menace






































