.
.
jharkhand jamshedpur sub inspecter shots wife and relatives one died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ झारखण्ड : जमशेदपुर के सोनारी में निलंबित सब इंस्पेक्टर ने पारिवारिक विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी / इस घटना में चचेरी सास की मौत हो गई, जबकि पत्नी और चचेरे साले को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
.
बताया जा रहा है कि दोनों को पेट में गोली लगी है और हालत नाजुक है / घटना को अंजाम देकर सब इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता फरार हो गया / पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है / आरोपी चाईबासा के गुदड़ी थाना में पोस्टेड है / सर्विस रिवाल्वर से उसने इस घटना को अंजाम दिया /
.
.
पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर पिछले कुछ दिनों से निलंबित है / उसका पत्नी के साथ पिछले 20 साल से विवाद चल रहा है / दोनों अलग- अलग रह रहे थे / पत्नी ने इस सिलसिले में सोनारी थाना में एक केस भी दर्ज कराया था / इसी विवाद को सुलझाने के लिए सभी नौलखा अपार्टमेंट स्थित घर में जमा हुए थे / इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने पत्नी, चचेरा साला और चचेरी सास को गोली मार दी / इससे सास की मौत हो गई /
.
.
पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी गिरफ्त से फरार हो गया / उसकी गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है / इस घटना की चश्मदीद गवाह बेटी है / बेटी दो दिन पहले दिल्ली से आई थी / सभी पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए जमा हुए थे / पत्नी अपने दो रिश्तेदारों के साथ पटना से आई थी / सुलह- समझौते के दौरान ही विवाद बढ़ा और आरोपी ने गोली चला दी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jharkhand jamshedpur sub inspecter shots wife and relatives one died






































