.
.
india news major fire broke out at residential building in ahmedabad 15 people are trapped
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ गुजरात : गुजरात के अहमदाबाद के एक रिहायशी इमारत की आग लग गई है / यह आग जगत हाईवे के जगतपुर-गोटा इलाके की एक इमारत में लगी है / आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं / आग इमारत की चौथी और पांचवी मंजिल में लगी है /
.
.
जानकारी के अनुसार इस घटना में दो शख्स घायल हो गए हैं / दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं / राहत एवं बचाव का कार्य जारी है / बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर 30 लोग फंसे थे जिसमें से 15 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है / वहीं 15 लोग अभी भी फंसे हुए हैं /
.
.
इमारत के अंदर फंसे हुए लोगों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है / फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है / इससे पहले आज देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में भी आग लगने की घटना सामने आई थी /
.
.
दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की, हालांकि गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ / अग्निशमन अधिकारी राजेश भट्ट ने कहा, ‘इमारत की चौथी और पांचवी मंजिल पर आग लगी है / सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है / दो की हालत गंभीर है / उनकी स्थिति के बारे में अस्पताल के डाक्टर ही बता सकते हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
india news major fire broke out at residential building in ahmedabad 15 people are trapped






































